सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने मामला दर्ज
नवरतन वर्मा
चूरू (दैनिक नवयत्न ) । रतनगढ़ पुलिस थाने में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने का मामला लिखित रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार मोहम्मद इस्माईल निवासी वार्ड संख्या 32 ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसके परिवार की आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जिससे समाज में उनके परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इस्माईल ने रिपोर्ट में लिखा है कि सलाउद्दीन, रमजान व सकरूद्दीन उनके परिवार से रंजिश रखते हैं तथा उसका एक भाई मोहम्मद जमील जो विदेश में रहता है, उसको भी परेशान किया जा रहा है। इन लोगों ने उनके परिवार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर लगातार वायरल कर रहे हैं, जिससे समाज में उनके परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आई है तथा उनके परिवार की महिलाएं व बच्चियां अपने आपको असहज महसूस कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच थाना प्रभारी गौरव खिड़िया स्वयं कर रहे हैं।