नाबालिग की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सैन समाज ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
ललित दाधीच
राजलदेसर (दैनिक नवयत्न ) । राजलदेसर सेन समाज के द्वारा मंगलवार सुबह तहसील में बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव की 13 वर्षीय बालिका की 21 फरवरी को आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली और लापता हो गई बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला । दुष्कर्मियों ने उसकी निर्मम पूर्वक हत्या कर दी।
इस घटना क्रम से पूरा मानव समाज व सेन समाज आहत है। इस घटना के विरोध में 3 दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी गिरफ्तार नहीं होने के कारण राजलदेसर सेन समाज के लोगों ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा फास्ट स्ट्रैक में मुकदमा चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। पीडित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जावे तथा डेयरी बुथ आवंटित किया जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड रुपए की राशि तत्काल मुहैया कराई जाए । उन्होंने उन्होंने अपराधी गिरफ्तार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी । इस मौके पर एडवोकेट रोहित मारू ,पारस मारू ,लालचंद मारू , राम लीलड़िया , राकेश गोला , प्रमोद नाई, विजेंद्र नाई , पंकज नाई , अमरचंद मारू , कुलदीप , धनेश , वासुदेव , बनवारीलाल , हितेश , गोपालकृष्ण मारू , नारायण मारू ,मुकेश , विक्रम , चिराग , पवन , धीरज , सहित सैकड़ो की संख्या में सेन समाज के व्यक्ति मौजूद रहे