एक पनघट, एक मंदिर, एक शमशान, हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता का शंखनाद 

जय जांगिड़

 झुंझुनूं  (दैनिक नवयत्न ) । श्री बंधे के बालाजी मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन की अध्यक्षता सुनील ने की बड़ी संख्या में जन शैलाब उमड़ा सैनिक नगर से मोंटी, भीखाराम ,और विमला,  के नेतृत्व में कलश यात्रा बंधे के बालाजी पहुंची उसके बाद 108 कुण्डीय महायज्ञ शुरू हुआ देश की सुख शांति के लिए किया गया महायज्ञ हिंदू आयोजन समिति के तत्वाधान में संपन्न हुआ हिंदू सम्मेलन शहर की हाई हॉप्स स्कूल, आदर्श एकेडमी के विद्यार्थियों दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और देशभक्ति मरुधर में जोत जगाय गयो , कार्यक्रम में खासोली धाम के महंत नवरत्न गिरी जी महाराज, मुकुंदगढ़ आश्रम के अघोरी शैलेंद्र नाथ महाराज ने हिंदू समाज को एक रहने का संदेश देते हुए बार्डर पर देश की रक्षा कर रहे सैनिकों की सुरक्षा के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाया।

 

बौद्धिक -आ.श्रीकांत क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ने कहा कि एक पनघट, एक मंदिर, एक श्मसान, हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता का शंखनाद है। इस मौके पर हिंदू आयोजन समिति के मोंटी, विमला,दिनेश , उमेश, शिव शर्मा, पूर्णमल कालेर, विजय कालेर, बबलू चौधरी, डॉ राजेश बाबल,हरेंद्र डारा, ओमप्रकाश, मुकेश, प्रदीप, जीतेन्द्र ,विनीता, सुमन, ऊषा, समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ने सभी का आभार व्यक्त किया।

You might also like