बीमा क्लेम सहित अन्य प्रमुख मांगो को लेकर किसान चूरू में रोकेंगे रेल, करेंगे प्रदर्शन
ललित दाधीच
राजलदेसर (दैनिक नवयत्न ) । राजलदेसर में नेशलन हाईवे 11 के पास अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा 13 मार्च को रेल रोको आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की गई तथा आयोजित प्रेस वार्ता में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कामरेड भादर भामू ने बताया कि खरीफ 2021 का बीमा क्लेम कंपनी और सरकार ने मिलकर सेटेलाइट लगागर दिया है, जो नियम के विरूध है। लगातार आंदोलन के चलते सरकार ने फैसला पलटा भी है, लेकिन फिर उसी सेटेलाइट को आधार मान कर किसानों से क्लेम हड़पना चाहती है। बताया कि 13 मार्च को बड़ी संख्या में किसान चूरू जिला मुख्यालय पर रेलवे ट्रैक को रोकने का काम करेगी। वहीं रामकिशन भामू ने बताया कि पिछले महीने फरवरी में सभी तहसील मुख्यालयों पर किसान महापंचायत हुई। महापंचायत में रेल रोको आंदोलन का फैसला कर किसान 13 मार्च को तैयारी में लगे हुए है। जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक आंदोलन होगा जिसकी सभी तहसील कमेटियां तैयारियों में लगी हुई हैं। खरीफ 2022 और 2023 का क्लेम सरकार से निकलवाएंगे। इस मौके पर विजयपाल कड़वासरा , जाबीर हामुसर , हड़माना राम भुवाल , भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष श्रवण बारुपाल , लेखराव सहु , गिधाराम घिंटाला, कालूराम नाई , अशोक कच्छावा , शेरसिंह राणा , सांवरमल सैनी , रामवतार सुथार , गोपाल सोनी , भागीरथ मुहाल , हेमंत कच्छावा , तेजाराम घिंटाला , सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे ।