JBSC छात्राओं ने महिला दिवस पर जीता पदक
जय जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न ) । महिला दिवस के उपलक्ष में एनएसएस के तत्वाधान में महाविद्यालय में महिला दिवस मनाया गया। एनएसएस स्वयं सेविकाओ को स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम ले जाया गया। जहां पर खेल मंत्रालय की तरफ से महिला वर्ग के लिए 100 मी. दौड़, 200 मी. दौड और 400 मी. दौड़ की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।
100 मीटर की दौड़ में अंजली ने 18-19 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रियंका ने कांस्य पदक जीता, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अंजली ने स्वर्ण पदक जीता।
अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, झुझुनूं एसडीएम कौशल्या विश्नोई द्वारा प्रमाण पत्र व पदक पुरस्कार स्वरूप दिये गये तथा स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।