पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 14 मार्च को बगरू थाने में करेंगे जनसुनवाई

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 14 मार्च (शनिवार) को पुलिस थाना बगरू में जनसुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा और बिंदायका थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों के परिवादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करना है। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर ही शिकायतों की सुनवाई कर आवश्यक निर्देश भी देंगे।

You might also like