इस्लामिक तकरीर में आपसी प्रेम को बढ़ाने का संदेश

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । स्थानीय तेली रोड पर केजीएन. नोजवान कमेटी के तत्त्वावधान में 21वीं शब- ए- कद्र चीफ काजी सैयद मदनी अशरफी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अशरफी ने आए हुए तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और नौजवानों को आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। जलसे में बरेली से आए हुए मुख्य अतिथि मौलाना जिकरुल्लाह ने समाज की बुराइयों को खत्म करने की बात कही और बच्चों को मोबाइल, सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने की तालीम दी। विशिष्ट अतिथि मौलाना शाहनवाज हुसैन ने लोगों को मोहब्बत के साथ रहकर प्यार बांटने की शिक्षा दी। कार्यक्रम की निगरानी हाफिज अफजल ने की। प्रोग्राम में हाफिज मोहम्मद इकबाल, शहर काजी सैयद मोहम्मद अली व सैयद मोहम्मद हाशमी, मौलाना शकिल, मौलाना अहमद जिया एवं युवा कमेटी सदस्य बाबु लाल दहिया, नूर बडगुजर, हैदर अली, पप्पू मनिहार, बलजी बिसायती, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

You might also like