दस वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त को किया दोषमुक्त

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा ने एनडीपीएस.के एक दस वर्ष पुराने प्रकरण में अभियुक्त को दोषमुक्त किया है। मामले में अभियुक्त की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता पवन योगी ने बताया कि तारानगर पुलिस ने सारायण निवासी मनीराम नाथ के कब्जे से 7 किलो 900 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में आरोप पत्र पेश किया था जिसमें न्यायालय ने दस वर्ष लम्बे विचारण के बाद अभियुक्त मनीराम नाथ को दोषमुक्त घोषित कर दिया। अभियुक्त मनीराम नाथ की ओर से मामले में पैरवी एडवोकेट पवन योगी, महेन्द्र कुमार यादव, प्रदीप योगी व बलवान शिला ने की।

You might also like