मदीना मस्जिद में रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने खोले रोजे
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । रमज़ान के महीने पर तारानगर शहर के वार्ड 03 में स्थित मदीना मस्जिद में दिलावर एंव लियाकत खान द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोजा इफ्तार पार्टी में भाजपा नेता राकेश जांगिड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
जांगिड़ ने पवित्र माह रमज़ान की बधाई देते हुए कहा कि यह माह प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है,यह पर्व धर्म के सभी बंधनों को तोड़कर मानवता के साथ मिलने का पर्व है।
इसी प्रेम और सौहार्द के कारण आज हम सभी मुस्लिम भाईयों कौ रमज़ान की बधाई देने उपस्थित हुए हुए हैं। जांगिड़ ने आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से दिलावर एवं लियाकत खान द्वारा की गई रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मो.तैयब, लीलाधर बागोरिया, माणकचन्द सैनी, हरि इंदौरिया, शिवकुमार शर्मा, गुलाब सोलंकी, रामावतार सैनी, नरेंद्र शेखावत, सलामु लुहार, जुल्फिकार हिसारिया, जगदीश सैनी, लालचंद जांगिड़, हीरालाल सैनी, फारूक, वीर बहादुर सिंह राठौड़, विजयप्रकाश सोनी, रफीक खान सहित अनेक मौजूद रहे।