पुलिस ने 1 क्विंटल 96 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त
सुभाष प्रजापत
तारानगर (नवयत्न)। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत शुक्रवार रात को एनएच-52 पर ट्रेलर ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा 1 क्विंटल 96 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त कर 3 जनों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रेलर ट्रक व एस्कॉर्ट कर रही कार को भी जब्त किया है। तारानगर थानाधिकारी स्वाति बूरी ने बताया कि पुलिस ने भादसौड़ा चितौड़गढ़ निवासी लोकेश जैन, खोखरिया खखेड़ी पुलिस थाना भादसौड़ा, चितौड़गढ़ निवासी कालुराम ब्राहम्ण व आजाद नगर कस्बा भादसौड़ा, चितौड़गढ़ निवासी किशनगिरी गोस्वामी को एनएच-52 पर एक होटल के पास ट्रेलर ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा 1 क्विंटल 96 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की अग्रिम जांच थानाधिकारी पुलिस थाना साहवा की ओर से की जाएगी।