अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मेगा हाईवे पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, तो पशु आहार के बीच में छुपा कर रखे हुए 46 किलो 690 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिले हैं। प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त बरामद करके भानीपुरा निवासी आरोपी सांवरनाथ सिद्ध पुत्र हरचंद, मामराज सिद्ध पुत्र भगवान नाथ को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को भी जप्त कर लिया है। कार्यवाही करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर पप्पूराम, कांस्टेबल विद्याधर, रामस्वरूप, गजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

You might also like