जरूरतमंदों के लिए 15 क्विंटल आटे के कट्टों की पिकअप गाड़ी की रवाना
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)7 मई। लोकडाउन के चलते दहाड़ी मजदूरी करने वालों के घरों पर खाने के लाले पड़ रहे है। राज्य सरकार, भामाशाह सहित कई निजी संस्थाएं जरूरत मंद लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे है। इसी कड़ी में भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने 15 क्विंटल आटे के कट्टों की पिकअप गाड़ी को गरीब व असहाय परिवारों की मदद के लिए उनके घरों पर जाकर वितरण करने के लिए रवाना किया। धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी उपखंड के किसी भी गांव में कोई भुखा न सोए इसके लिए घर-घर जाकर आटे के कट्टे वितरण किए जा रहे है। मंडल अध्यक्ष सतवीर दुधवा ने बताया कि इससे पूर्व भी जरूरत मंद लोगों के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों से 61 क्विंटल गेहूं एकत्रित कर प्रशासन को सौंपा गया था। नारायण अवाना टीबा, प्रभु राजोता, शिवकुमार जेवरियां, महिपाल दौराता आदि ने सहयोग किया।