सीसीए नए रिकॉर्ड के साथ फिर शिखर पर
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न ) । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सीसीए शिक्षण संस्थान समूह रींगस ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए शिखर पर स्थान हासिल किया है ।
संस्थान निदेशक डा अजय सक्सेना व सह निदेशक कविता सक्सेना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 के परिणाम में छात्रा सिम्स पुत्री मुकेश निठारवाल ने 99.17% अंक प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है ।
संस्थान के 12 छात्र-छात्राओं ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वही 40 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये ।
संस्थान के 203 में से 86 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है संस्थान के झाबर निठारवाल ने बताया सी सी ए शिक्षण संस्थान प्रतिवर्ष अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाते हुए नए आयाम स्थापित करता जा रहा है।
इस अवसर पर संस्थान में जश्न का माहौल रहा।
इस अवसर पर संस्थान के कृष्ण कुमार छिपा, मंजू राठौड़ ,रघुवीर सिंह तंवर ,महेंद्र महला ,रेखा चौधरी ,अर्जुन राजोरिया प्रदीप सैनी ,भागचंद कुमावत सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।