शिक्षा को नई दिशा, डीपीएस संस्थान का शुभारंभ

अबूबकर बल्खी

लाडनूं (नवयत्न ) । सुजला क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई पहल करते हुए डीपीएस कैरिअर कोचिंग संस्थान का शुभारंभ किया गया। स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधाएं शहर में ही उपलब्ध कराना उद्देश्य है, ताकि उन्हें सीकर और कोटा जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े। संचालक कामरान बड़गुजर ने बताया कि संस्थान में जेईई, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके साथ ही फाउंडेशन क्लासेज भी शुरू की गई हैं, जिससे विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत तैयारी कर सकें। उन्होंने बताया कि अब लाडनूं के छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ रहते हुए ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके करिअर को नई दिशा मिल सकेगी। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी नियाज़ मोहम्मद, कामयमखानी समाज जिलाध्यक्ष शब्बीर खान चायनान, यूसुफ खान, डॉ. सरताज खान, शहर काजी सैयद मोहम्मद मदनी, शेख मोहम्मद इशाक सनाबिली, हाफिज जावेद बल्खी, पूर्व वाईस चेयरमैन मुकेश खींची, इंसाफ खान, नौरतन मल रैगर, हुसैन खान, हरिकृष्ण शर्मा, मास्टर अख्तर हुसैन, सैयद अहमद अली, सैयद अकबर अली रिजवी, यूसुफ भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You might also like