मधुमक्खियों के हमले में अधेड़ गंभीर घायल

बिजेंद्र लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। गांव बामनवास के उदय सिंह हत्याकांड को लेकर चल रहे धरना स्थल के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। धरना स्थल से अपने घर लौट रहे एक 54 वर्षीय व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भवानी सिंह (54) पुत्र मोहन सिंह धरना स्थल से पैदल अपने घर की ओर जा रहे था। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया। भवानी सिंह ने बचने का प्रयास किया लेकिन मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पायलट बंटी नूनिया और नर्सिंग स्टाफ अंकित निर्मल ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिड़ावा राजकीय अस्पताल के डॉ. नरेंद्र तेतरवाल ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
You might also like