जन्मदिन पर बांटे मास्क व जरूरत का सामान

झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)7 मई। कोरोना महामारी के चलते दलीप सिंह बिजारणिया ने जिले के मोहर सिंह का बास (बेरला) निवासी अपने भाई रिटायर्ड कर्नल रामकुमार सिंह बिजारणिया के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए आवश्यक सामग्री और मास्क वितरित किए। इस दौरान बिजारणिया के सुपौत्र अभिनव बिजारणिया ने बताया कि लोकडाउन के दौरान प्रशासन के द्वारा मास्क अनिवार्य करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे है। जिससे बिजारणिया के मन में विचार आया कि कुछ लोग मास्क खरीदने में असमर्थ भी हो सकते है, जबकि मास्क लगाए बिना घूमना कोरोना वायरस संक्रमण को बढ़ावा देने के साथ ही लॉकडाउन की भी पालना नहीं हो पा रही है। इसलिए भाई के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क व आवश्यक जरूरत का सामान सिंघाना क्षेत्र में वितरित किया गया।

You might also like