नवजात शिशुओं को संक्रमण की रोकथाम हेतु बेबी किट वितरण किए

निलेश मुद्गल

झुंझुनू (नवयत्न ) । महावीर इंटरनेशनल सनराइज द्वारा वीर डॉ एस एन शुक्ला साहब की प्रेरणा से स्वर्गीय निरंजन लाल केडिया परिवार के आर्थिक सौजन्य से भगवानदास खेतान अस्पताल के जनाना विंग परिसर में नवजात शिशुओं को आठ कपड़ों वाले 32 किट संक्रमण की रोकथाम हेतु वितरण किए गए, डॉ सुमन भालोठिया ने अस्पताल में उपस्थित नवजात शिशुओं की माताओं को बच्चों के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी प्रदान की,व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में संस्था संरक्षक एवं जोन चैयरमेन डॉ एसएन शुक्ला, जोन सेक्रेटरी एवं रीजन पर्यावरण डिप्टी डायरेक्टर सूमेरसिंह कर्णावत, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स ट्रस्टी व निवर्तमान अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर श्यामसुंदर जालान, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार मुंड, रीजन ट्रेजरार देवेंद्र कुमार गौड़, रीजन केंद्र डेवलपमेंट डिप्टी डायरेक्टर सुभाष चंद्र जोशी, रीजन इवेंट मैनेजमेंट डिप्टी डायरेक्टर सीताराम सैनी, एम आई एफ एवं संस्था सेक्रेटरी प्रदीप कुमार शुक्ला, एवं काफी संख्या में गणमान्य जन व अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे,

You might also like