श्री पोलादास बालाजी का मेला आज, कुश्तियो और विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) ।दिल्ली फुलेरा रेलवे लाइन पर श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन से उत्तर की ओर मानव रहित रेलवे फाटक नंबर 98 के पास स्थित जन जन की आस्था के केंद्र श्री पोलादास बालाजी का मेला गुरुवार 2 अप्रैल को भरेगा। मंदिर पुजारी राजेश स्वामी ने बताया कि बुधवार 1 अप्रैल को प्रातः रामायण पाठ और रात्रि में हवन का आयोजन किया गया वहीं 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2:15 बजे से भिन्न-भिन्न राशि की 25 कुश्तीया करवाई जाएगी तथा रात्रि में प्रकाश गुर्जर एंड पार्टी द्वारा विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कुश्तीयो की संख्या एवं राशि पहलवान के स्तर अनुसार घटाने बढ़ाने का अधिकार मेला कमेटी ने अपने पास सुरक्षित रखा है। रात्रि 8:15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी ने क्षेत्र वासियों से मेले में पधार कर बालाजी के दर्शन लाभ प्राप्त करने और पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।