एसबीएन ने फिर रचा शानदार इतिहास, 12वीं परिणाम में लहराया परचम
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) ।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय) के परीक्षा परिणाम में एसबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश बल्डलाल एवं सचिव ई. प्रदीप धायल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।परिणाम में कृष्ण कुमार सैनी ने 97.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
उनके साथ अक्षरा मीणा (96.80%), अंशिका चौधरी(95.20%), गौरव सामोता (95.20%) एवं दीपेश कुमार कुड़ी(94.20%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इसी क्रम में हर्षित टेलर एवं मोनिका ने 93.80%, लोकेश कुमार कुड़ी ने 93.60%, हर्षिता सैनी ने 93% अंक प्राप्त किए। वहीं कनिका मीणा एवं पलक जांगिड़ ने 92.40%, मानसी शर्मा, नीलम सैनी एवं आरती चौधरी ने 92% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।अन्य सफल विद्यार्थियों में मोहित चौधरी (91.60%), रजनी सैनी (91.40%), सपना (91.20%), लक्ष्य कुमार सैनी, रितिका मीणा एवं तनु सैनी (90.80%), भावना कुमावत एवं केशव खांडल (90.60%), स्नेहा शर्मा (90.40%), प्रियंका (90.20%) तथा इशिका कुमारी (90%) शामिल हैं।
प्राचार्य सागर मल ने बताया कि कक्षा 10 के शानदार परीक्षा परिणाम के बाद अब कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रस्तुत किया है और संस्था का नाम गर्व से ऊंचा किया है।इन ऐतिहासिक सफलताओं की खुशी में संस्था परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहां स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने मिलकर जमकर डीजे पर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।