हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

निसं 

बुगाला (नवयत्न)। नवलगढ़ मार्ग स्थित नई जोत बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पुजारी ओमदास स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। “हनुमान जी के जयकारों” से मंदिर परिसर गूंज उठा।

इस मौके पर पुजारी गोपालदास, नन्दकिशोर स्वामी, प्रवीण स्वामी, चन्द्रभान, रामावतार, अशोक कुमार, कैलाश स्वामी, देवेंद्र ओळख, डॉ. रोहिताश्व शर्मा, बिजेन्द्र स्वामी एवं दिनेश सैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उधर, गुवाड़ वाले बालाजी मंदिर में स्थानीय कलाकारों ने भजनों के माध्यम से बालाजी को रिझाया। वहीं ऊबली के बालाजी के लिए निशान पदयात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। पिपलेश्वर महादेव मंदिर एवं सुरों का बालाजी मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

You might also like