सास-ससुर की स्मृति में बांटे राशन कीट

भामाशाह वार्ड गोद ले अभियान की प्रेरणा

चूरू,(पीयूष शर्मा)7 मई। नगरपरिषद सभापति पायल सैनी के कोई भी भुखा ना सोये अभियान के तहत् भामाशाहों के सहयोग से जरूरतमंदों को दी जा रही मदद और उनकी भामाशाहों से की जा रही अपील भामाशाह वार्डो को गोद लेकर जरूरतमंदो की मदद में आगे आयें से प्रेरणा लेकर सभापति पायल सैनी की टीम के सदस्य बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। इसी कड़ी में सभापति की टीम के सदस्य वार्ड नं 01 से पार्षद सरोज सैनी ने अपने सास-ससुर की याद में जरूरतमंद परिवारों को सभापति पायल सैनी के हाथों से राशन कीट वितरित करवाकर इस पुण्य काम में भागीदारी दर्ज करायी है। पार्षद सरोज सैनी ने कहा कि सभापति द्वारा की जा रही जरूरतमंदों के सेवा कार्यो से वे प्रभावित हुई है और उन्ही के हाथों से आज यह पीडि़त मानवता की सेवा का कार्य किया है और सभापति के आदेशों की आगे भी पालना की जायेगी। इस अवसर पर रामकुमार सैनी, पवन चंदेल, लोकेश, किशन, बुधमल, शिव कुमार, मुरारीलाल, सुरेश, नरेश आदि उपस्थित थे।

You might also like