मधुमक्खियों ने दस लोगों को किया घायल

निसं

सुजानगढ़ (नवयत्न ) । निकटवर्ती लोढ़सर गांव में खेतों में काम करते समय मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर 10 लोगो क़ो काट लिया। जिनमें से दरिया सिंह, बजावा झुंझुनू, ईश्वर सिंह, लोढ़सर, राजूनाथ रोडू, हेमराज, अनंतपुरा कुचामन क़ो ग्रामीणों ओर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ने सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा कर इलाज शुरू कराया। डॉ रघुवीर तूनवाल, ओमप्रकाश, सुशीला, ममता स्वामी आदि ने इलाज किया। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बाक़ी 6 लोगो के दो तीन डंक लगे जिनका गांव में ही प्राथमिक उपचार किया गया।

You might also like