फुले-अंबेडकर वाहन रैली: पोस्टर का विमोचन, शक्ति प्रदर्शन करेगा सर्व समाज

निसं

सिंघाना (नवयत्न ) । महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली ‘फुले-अंबेडकर विशाल वाहन रैली’ को लेकर जिले भर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नगर पालिका सिंघाना स्थित शिव पार्वती इंटरप्राइजेज पर आयोजित कार्यक्रम में रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माली सैनी समाज संस्थान झुंझुनूं के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष डी.पी. सैनी के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी ने की। इस दौरान रैली के मुख्य संयोजक व जिला अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ढाणा सरपंच विकास सैनी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष धूड़ाराम सैनी मौजूद रहे। पोस्टर विमोचन के बाद सभी से अधिक से अधिक रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया।

संयोजक महेंद्र शास्त्री ने बताया कि 11 अप्रैल को जिले भर से हजारों की संख्या में लोग वाहनों के साथ सैनी मंदिर, गणेश मंदिर से रैली शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर स्मारक पहुंचेगी।

पोस्टर विमोचन के दौरान
सुनील कुमार, आकाश कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार सैनी, विक्रम सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राहुल कुमार, रणजीत कुमार, छोटेलाल गौतम, नरेश कुमार, पिंटू सैनी, जितेंद्र सैनी, हिमांशु, रामप्रसाद, लक्ष्मण सिंह मास्टर, ग्यारसी लाल, कृष्ण कुमार, बंशीधर, आशीष, सुनील ई-मित्र, विजेंद्र अध्यापक, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह शोकरण, राजेंद्र सैनी, यादराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like