पायली स्कूल में स्व. इंदिरा देवी बैद ब्लॉक का हुआ शिलान्यास

नवरतन वर्मा

चूरू/रतनगढ़ (नवयत्न ) । राजकीय विद्यालयों में अध्ययन – अध्यापन के समुचित संसाधन उपलब्ध करवाकर संबलन प्रदान करने में अग्रणी दानदाता जोधराज बैद परिवार द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायली में बनवाए जा रहे स्व . इंदिरा देवी बैद स्मृति ब्लॉक का शिलान्यास एवं देव पूजन हनुमान जन्मोत्सव दिवस पर संपन्न हुआ । बैद परिवार द्वारा विगत डेढ़ दशक से चलाई जा रही राजकीय विद्यालय उन्नयन योजना के समन्वयक भामाशाह प्रेरक कुलदीप व्यास ने दानदाता परिवार के प्रतिनिधि के रूप में देव पूजन एवं पंच शिलाओं का पूजन विधि – विधान पूर्वक किया। पंडित मनोज महर्षि द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाए गए अनुष्ठान में ग्रामवासियों की ओर से जागीरदार मगनसिंह और विद्यालय प्रभारी विमला देवी ने सहभागिता निभाई। व्यास ने बताया कि पिछले दिनों इस विद्यालय के पुराने जीर्ण शीर्ण अवस्था के कमरों को जमींदोज किए जाने के बाद नए कमरों का शीघ्र निर्माण आवश्यक हो गया था , इस स्थिति की जानकारी प्रधानाध्यापिका सुमन कंवर के माध्यम से भामाशाह जोधराज बैद को मिलने पर उन्होंने अपनी माता जी के नाम से स्व . इंदिरा देवी बैद स्मृति ब्लॉक निर्माण की घोषणा की थी और तुरंत ही निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया , बरामदे सहित तीन कमरों के इस ब्लॉक पर पंद्रह लाख से अधिक राशि खर्च होगी । जिला परिषद सदस्य मालीराम शर्मा एवं उपस्थित ग्रामवासियों ने भामाशाह परिवार द्वारा शैक्षिक क्षेत्र में उदार भाव से किए जा रहे योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।
इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र सिंह , उप सरपंच कल्याण सिंह , जसवंत सिंह , गोपाल शर्मा , उम्मेद सिंह , नरसी सिंह , संजय शर्मा , रणजीत सिंह , पंडित गोपीकिशन शर्मा , हड़मान सिंह , इंद्र चंद शर्मा ,भागीरथ सिंह , घीसू सिंह , खूम सिंह , रामरतन शर्मा , जगदीश सिंह , दानाराम मेघवाल , रिछपाल सिंह , मुन्नीलाल शर्मा सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित थे ।

You might also like