शिक्षक संघ ने वार्षिक अधिवेशन एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन पर की चर्चा

सुभाष वर्मा 

तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा तारानगर की बैठक शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ सहारण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संघर्ष समिति संयोजक लिखमाराम नायक और जिला संगठन मंत्री अविनाश गोदारा ने बताया कि बैठक में वार्षिक अधिवेशन एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कस्वा और कार्यकारी मंत्री मदनलाल सहारण ने सदस्यता अभियान को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया। बैठक में चन्द्रशेखर कस्वा, महेन्द्र आचार्य, राजेन्द्र धेतरवाल, जावेद खान, मंगल महला आदि अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

You might also like