एक दुकान में अवैध रूप से बेची जा रही शराब जब्त, एक गिरफ्तार
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । पुलिस ने कस्बे में साहवा मार्ग पर एक दुकान में अवैध रूप से बेची जा रही शराब को जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मिखाला गांव निवासी सुरजीत कस्बे में साहवा मार्ग पर एक दुकान पर शराब बेच रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सुरजीत से शराब बेचने का लाइसेंस मांगा। लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार कर दुकान में रखी 174 बोतल बीयर, 45 बीयर कैन, 12 बोतल देशी शराब, 48 बोतल अंग्रेजी शराब सहित सैंकड़ों पव्वे व अधहे देशी व अंग्रेजी शराब के जब्त कर लिए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।