स्काउट व गाइड संघ ने सेनेटाइज बोतल व मास्क वितरण किये

सरदारशहर, 7 मई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ की टीम द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सीडीपीओं मुकेश शर्मा को 25 बोतल सेनेटाइजर की सौपीं। सर्वे कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देने के लिए यह सेनेटाइजर उपलब्ध करवाये गये हैं। इस अवसर पर स्थानीय संघ के सचिव बाबूलाल स्वामी, उपप्रधान मिन्नालाल बाबर, संयुक्त सचिव अरुणा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेशचन्द्र शर्मा, स्काउट मास्टर नारायण प्रसाद लाटा, गाइड कैप्टन पूजा जांगिड़ आदि मौजूद थे। पूजा जागिड़ द्वारा 100 कपड़े के मास्क तैयार कर विभिन्न स्थानों बैंक, मुख्य बाजार, रोडवेज स्टेंड आदि जगहों पर वितरण किये गए।

You might also like