मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में राहुल गवारिया ने जीता सिल्वर
ललित दाधिच
राजलदेसर(नवयत्न )। बीकानेर में आयोजित मिस्टर राजस्थान बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटिशन में राजलदेसर कस्बे के राहुल गवारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। राहुल गवारिया, जो धनपत गवारिया के पुत्र हैं, पुरुष क्लासिक फिजिक कैटेगरी में भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल किया।
राहुल पिछले एक वर्ष से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने फिटनेस कोच मानवेंद्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की।
5 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में राहुल की इस उपलब्धि से पूरे राजलदेसर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित किया है। राहुल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।