घर घर सुन्दरकाण्ड के पाठ कर जमा किये 51 हजार रूपये, गौशाला विकास को भेंट किये

 

श्रवण सारस्वत

रींग़स (नवयत्न ) । घर घर व धार्मिक कार्य के दौरान सुन्दर काण्ड के पाठ कर श्री राम सुन्दर काण्ड मण्डल ने 51 हजार रूपये जमा कर लिये। पिछले एक साल में जमा किये 51 हजार रूपये गौ सेवा के लिए गौशाला को भेंट कर दिये। इससे गौशाला में गौवंशों के लिए अनेक निर्माण कार्य करवाये जा सकेंगे। इससे गौवंशो को गर्मी सर्दी व बारिश में राहत मिल सकेंगी।

गोविन्द शर्मा मंगल चन्द्र शर्मा ने बताया कि श्रीराम सुन्दरकाण्ड मण्डल की स्थापना गौ सेवा के लिए की गई थी। इसके लिए पिछले एक साल से घर घर व अनेक धार्मिक कार्यों के दौरान सुन्दरकाण्ड आयोजित किये गये। सुन्दरकाण्ड मण्डल निशुल्क आयोजित करता है।

इसके बदले वे यजमान से कुछ मांगते। ऐसे में यजमान उन्हें कुछ राशी भेंट कर देते हैं। यही राशी गौ सेवा के लिए जमा कर ली जाती है। एक सदस्य इस राशी को अपने पास जमा रखता है। जैसे ही राशी कुछ कार्य करने जितनी होती है यह राशी गौशाला में भेंट कर दी जाती है। 50 हजार रूपये राशी इक‌ट्ठी होने पर उस राशी को श्री सीता राम गौशाला कुए वाली को भेंट कर दी गई। इससे गौशाला में चारा व अन्य के लिए स्टोर का निर्माण हो सकेगा। फिलहाल गौशाला में एक स्टोर का निर्माण चल रहा है। निर्माण में आर्थिक परेशानी आ रही थी। इससे गौशाला को पचास हजार रूपये भेंट करने पर आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा। इससे पहले भी श्रीराम सुन्दरकाण्ड मण्डल ने गौशाला को एक ऑटोमेटिक चारा मशीन भी भेंट की थी। गौ सेवा के लिए श्रीराम सुन्दर काण्ड मण्डल में और राशी इकट्ठी होगी तो वह भी गौसेवा के लिए भेंट कर दी जायेगी। इस दौरान श्री सीताजम गौशाला कुए वाली के संचालक कन्हैया लाल वकील सुन्दर काण्ड मण्डल के अध्यक्ष सुनिल लढडा, अनिकेश, सुभाष सैन, पंडित गोपाल शर्मा, अकुश सोनी प्रेम तिवाडी दुष्यत हिन्दका सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

You might also like