विद्युत करंट से वृद्ध की मौत
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। स्थानीय खिचड़ काॅलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की घरेलू उपकरण में विद्युत करंट के चलते मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खिचड़ काॅलोनी निवासी प्रकाशचन्द्र माली (60) की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। इसी प्रकार निकटवर्ती गांव आबसर मे भी विनोद स्वामी (37) की भी पानी के कुंड मे डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनो को सौंप दिया है।