भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया विमान
नई दिल्ली 8 मई। दुनियाभर में फैलते कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच विदेश में हजारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं जो अपने देश आना चाहते हैं। गुरुवार से ही विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम शुरु हो गया है। देर रात अबु-धाबी से लोगों को लेकर पहला विमान कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। इस महाभियान का नाम वंदे भारत मिशन रखा गया है। आज भी एयर इंडिया के पांच विमान विदेश में फंसे नागरिकों को लेकर देश लौटेंगे।