भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ ( नवयत्न )। रतनगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी का ध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा नेता बजरंग गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए पार्टी लगातार देशहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, विधानसभा सयोंजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, मंडल महामंत्री दीपक मुरारका, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल चौमाल, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण पचलंगिया ने किया। इस अवसर पर मुख्य जिला प्रवक्ता कौशल्या सैनी, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रूंथला, मंडल मंत्री भीमराज प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशनलाल घोड़ेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, रामदेव चंदनिया, परमेश्वर सिहाग, निखिल इंदौरिया, शंभु लाटा, सुनील शर्मा, महेश इंदौरिया, राजेन्द्र चांदगोठिया, महेंद्र सिंह, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित थे।