सोमनाथ द्वारका तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ ( नवरतन वर्मा )। रतनगढ़ शहर के सिद्धपीठ श्री संकटमोचन वीर हनुमान (तालवाले बालाजी) मंदिर प्रांगण से भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए तीर्थ यात्रियों का दल आज सोमवार प्रातःपुजारी मनोजकुमार इंदोरिया के सानिध्य में रवाना हुआ। श्री ताल श्याम मंदिर के पुजारी राकेश इंदौरिया ने कहा कि सनातन संस्कृति में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। तीर्थ मानव को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।तीर्थ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का माध्यम भी है। भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारका भगवान शिव का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का पुण्य अर्जित करने जा रहे है सभी यात्री बधाई के पात्र है। इस अवसर पर ओम सारस्वत ने यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों को सफल सुखद और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

You might also like