विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ सफाई के प्रति जागरूक किया
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न )। ममता संस्थान के सहयोग से महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीम तारानगर में डिटॉल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम के तहत स्वच्छता सत्र का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ सफाई के प्रति जागरूक करना रहा संस्था सत्र के दौरान ममता संस्थान द्वारा बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने साफ वातावरण बनाए रखना बीमारियों के बचाव के उपायों की जानकारी दी गई ममता संस्थान की ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुनीता चौधरी ने बच्चों को हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया उन्होंने बच्चों को बताया कि भोजन से पहले और बाद में हाथ धोना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है खाना खाने से पूर्व सभी बच्चों को विधिवत तरीके से हाथ धुलवाए गए ताकि स्वच्छता की आदत व्यवहार में उतारी जा सके इस दौरान संस्था प्रधान डॉ अशोक जांगिड़ व समस्त स्टाफ ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ममता संस्थान को धन्यवाद दिया।