भाजपा रसोई की तरफ से बच्चों व महिलाओं को दूध, बिस्किट व चाय पत्ती का वितरण
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)8 मई। कोरोना रूपी महामारी के चलते 29 मार्च से लगातार चल रही भाजपा रसोई में 38 दिन तक भोजन वितरण के समापन के बाद 8 मई को भाजपा नगर अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में बच्चों व महिलाओं को दूध, बिस्किट व चायपत्ती का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए भाजपा रसोई संयोजक महेन्द्र सोनी ने बताया कि लोकडाउन में कुछ छूट मिलने के बाद काफी जरूरतमंद लोग काम धन्धे में लग गए व कुछ प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य स्थान पर लौट गए, जिसके चलते भोजन को विराम दे दिया गया। भाजपा रसोई में शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा व समाजसेवी उमाशंकर महमियां के सहयोग से बच्चों के लिए 250 पैकेट दूध, बिस्किट व चायपत्ती का वितरण मोडा पहाड़, चौबारी मण्डी, कसाईयों की ढाणी में वितरण किया गया। इस मौके पर संदीप सोनी, जगदीश गोस्वामी आदि कार्यकर्ताओं ने वितरण में अपना योगदान दिया।