शिविर में चालीस लोगों ने किया रक्तदान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। स्थानीय पीसीबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व महावीर इंटरनेशनल सुजानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आदर्श वरिष्ठ शिक्षक निर्वाण प्राप्त स्व. हुकमाराम बरवड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गिरधारीलाल भेभराजका, नवरत्न भेभराजका के सौजन्य से आयोजित शिविर का अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता पुनिया ने की। मुख्य अतिथि गिरधारी भेभराजका, विशिष्ट अतिथि पवन तोदी, गिरधर भोजक, श्याम सुंदर स्वर्णकार, परमानन्द मिश्रा, नवरत्न भेभराजका, कौशल्या गुलेरिया रहे। इस अवसर पर 40 युवक युवतियों, पुरुषों महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया। ब्लड बैंक से हिम्मत सिंह, राकेश दर्जी, शंकरलाल, विशाल ने सेवाएं दीं। शिविर को सफल बनाने में प्रधानाचार्य रणवीर महरिया, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष पवन जी तोदी, ईश्वर सिंह, दिनेश कुमार, विद्या देवी, सुनीता, संगीता, पुसाराम, ईश्वर सर्वा, लादुराम मेघवाल, महमूद हसन, पदमवीर, जगदीश आदि ने सहयोग किया। दिनेश बरवड द्वारा ऑफिस कार्य हेतु शाला में कम्प्यूटर सेट भेंट किया गया।