राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया केवटी विधायक का स्वागत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। सालासर रोड़ स्थित राष्ट्रीय जाट महासभा राजस्थान के प्रदेश कार्यालय में बिहार के दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा का सम्मान किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय जाट महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कीलका के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के साथ उनका परिवार भी उपस्थित रहा। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. राम सती कुमारी, जो सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, भी मौजूद रहीं। उनके ज्येष्ठ पुत्र अधिवक्ता शशि मोहन, पुत्र शशिधर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक झा ने कहा कि राजस्थान के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर आनंद की अनुभूति हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कीलक ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुरारी मोहन झा ने अपने क्षेत्र में जनसेवा, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना संगठन का कर्तव्य है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी विधायक के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रामनारायण सारण, अशोक कीलक, मुकेश कीलक, हरि भामू मौजूद रहे।

You might also like