लेफ्टिनेंट सुरेश सामोता बने महात्मा गाँधी कॉलेज में एनसीसी – एएनओ
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न )। महात्मा गाँधी पीजी कॉलेज के भूगोल के सहायक आचार्य सुरेश कुमार सामोता ने एनसीसी (सीनियर डिवीजन) में लेफ्टिनेंट एनसीसी ऑफिसर के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कार्यालय सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि सुरेश सामोता ने नागपुर स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, काम्पटी में तीन माह का प्री- कमीशन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, मेजर जनरल उपकार चंद्र एवं डीएस अनुपम चौधरी द्वारा बैज लगाकर लेफ्टिनेंट की उपाधि प्रदान की गई।अनुपम चौधरी ने बताया की यह विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है जिसके देशभर में 15 लाख से अधिक कैडेट हैं।जिसका उद्देश्य युवाओं को अनुशासित, देशभक्त और ज़िम्मेदार नागरिक बनाना है। महाविद्यालय पहुंचने पर संस्था अध्यक्षा श्रीमती पार्वती देवी, प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र यादव, उपप्राचार्य विजेंद्र पूनियां, श्याम सामोता, विज्ञान संकाय प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा, कला संकाय प्रभारी शिवप्रसाद यादव, वाणिज्य संकाय प्रभारी मांगीलाल कुमावत, कार्यालय प्रभारी धर्मपाल बिजारणिया सहित स्टाफ सदस्यों ने उनका माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आचार्य जितेन्द्र सिंह दायमा, बृजमोहन यादव, कमलेश वर्मा, सुनीता कुड़ी, विक्रम शर्मा, दीपेंद्र वर्मा, ममता यादव, करीना कुमावत, पवन कुमार, जितेन्द्र सामोता, सरिता, डिम्पल शर्मा, अक्षिका मिश्रा, सुमन,शशिकला पालावत सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।