स्कूल में हुई मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय राजकीय भूरमल मिश्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 6 में श्रीमती स्नेहप्रभा-जय कुमार शर्मा के सौजन्य से मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना सनातन परंपरा के अनुसार मंत्रोचारण के बीच पंडित मदन महाराज द्वारा की गई। प्रधानाचार्या रिंकू सोनी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक भंवरलाल पांडर, अजीत सिंह चौहान, छगनलाल सांखला, गोवर्धन जांगिड़, पवन कुमार इंदौरिया आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भामाशाहों ने बालिकाओं से मेहनत व लगन से शिक्षा हासिल कर देश का सुनागरिक बनने की अपील की।

You might also like