विद्यार्थियो को बांटी पाठ्य सामग्री
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। ठरडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसीबीईओ रणजीतसिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य रामावतार शर्मा, ताराचंद स्वामी, सुरेंद्र कुमार वर्मा भी मंचस्थ रहे। इस अवसर पर श्री सुरपत चैरीटीज बैंगलोर के सौजन्य से लगातार 10 वें वर्ष पाठ्य सामग्री, जूते जुर्राब का वितरण अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को किया गया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य सुमन बुगालिया, सीमा मीणा, अभिव्यक्ति शर्मा, सुनीता गढ़वाल, नीतू मंगनानी, कमल जाट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।