उड़ीसा से आए व्यक्ति ने शराब पीकर मचाया उत्पात

चिकित्सा विभाग ने भिजवाया क्वारेंटाइन वार्ड में

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)8 मई। उड़ीसा से आए एक व्यक्ति ने अपने पैतृक गांव लोहारों वाली ढाणी में शराब पीकर उत्पात मचाया तो उसे ग्रामीणों की सूचना पर चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को उसे क्वारेंटाइन वार्ड में भिजवा दिया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने बताया कि अन्य राज्य से आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। इसी कड़ी में एक व्यक्ति जब उड़ीसा से आया तो उसे घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जिस पर वह शराब पीकर अपने गांव में उत्पात मचाने लगा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी तब उसे सिंघानिया यूनिवर्सिटी में बने क्वारेंटाइन वार्ड में भेज दिया गया है। उसके कोरोना जांच के सैंपल भी जल्द ही भिजवाए जाएंगे।

You might also like