अवैध मादक पदार्थ एमडी समेत तस्कर गिरफ्तार
डी के सैनी
जयपुर (नवयत्न ) । जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एमडी तस्करी करने के आरोप में शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त से गिरोह में शामिल व खरीद -फरोख्त करने वालों के बारे मे जानकारी जुटाने शुरु कर दिया है।
एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि गश्त के दौरान जगतपुरा इलाके में एक युवक प्लास्टिक की पारदर्शी पॉलीथीन में लेकर खड़ा हुआ था। चैकिंग करने पर पॉलीथीन में सफेद रंग का दानेदार एकडीएमए बरामद हुई। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए सहित आरोपी योगेंद्र सिंह (22) पुत्र रघुवीर सिंह आरकेनपुरम ,सीतापुरा ,सांगानेर निवासी को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। मामले की अग्रीम कार्यवाही मालवीय नगर थानाधिकारी विरेंद्र सिंह के सुपुर्द की गई है।