सब्जी मंडी से 15 ट्रक सामान जब्त कर 57 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल
डी के सैनी
जयपुर (नवयत्न ) । नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा के निर्देषों के बाद बुधवार को नगर निगम की सतर्कता शाखा की टीम ने लालकोठी सब्जी मण्डी, हनुमान वाटिका, केष्यावाला पर हो रहे अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई जिसमें 15 ट्रक सामान जब्त किया गया और 57 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। इसके साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को दुबारा अस्थाई अतिक्रमण न करने की समझाइश भी की गई।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अस्थाई अतिक्रमण ना करे निगम प्रशासन का सहयोग करें।