ग्राम स्वच्छता अभियान योजना के तहत एडिशनल सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान अंतर्गत स्वच्छता गतिविधितो में ग्राम स्वच्छता अभियान योजना की प्राथमिकता में इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागचंद ख्यालिया, विकास अधिकारी अशोक कुमार छिरंग, जिला परियोजना समन्वयक श्याम लाल पारीक ने तारानगर पंचायत समिति के गांव बुचावास और भालेरी का औचक निरीक्षण कर ग्राम स्वच्छता, कचरा संग्रहण, कचरा परिवहन, सामुदायिक शौचालय, कचरा संग्रहण केंद्र आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को 3 दिन में सुधार कर रिपोर्ट भिजवाए जाने का ग्रामविकास अधिकारी एवं प्रशासक को निर्देश जारी किये गये। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सफाई नियमित करवाए अन्यथा प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी तुलछाराम एवं ब्लॉक समन्वयक रामकिशन सारण, बुचावास प्रशासक मनोज पारीक एवं ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार तथा ग्राम पंचायत भालेरी में ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार सहारण उपस्थित रहे।

You might also like