एज्यूकेशन: शिक्षण व्यवस्था सुधारने को छुट्टियोंं में कटौती कर सकती है राज्य सरकार

डा. शमशाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा मंत्री को दिए सुझाव  

चूरू,(पीयूष शर्मा)8 मई। राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रभावित राज्य की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सुझाव मांगे।

सात मई को शिक्षामंत्री से रूबरू हुए राजस्थान उर्दू शिक्षक एवं लैक्चरर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. शमशाद अली ने शिक्षण व्यवस्था सुधारने, कोरोना व उर्दू विषय सहित कई अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिक्षामंत्री डोटासरा ने लंबी चर्चा के दौरान सुझावों को नोट किया और सुझावों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

हर विषय का वीडियो टीचिंग कंटेंट करवाएं तैयार

डा. शमशाद ने शिक्षामंत्री से कहा कि प्रत्येक कक्षा में हर विषय पर वीडियो टीचिंग कंटेंट तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए विभाग से एनीमेशन के एक्सपट्र्स व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर वीडियो तैयार करवाएं जा सकते हैं।

छुट्टियों में कर सकते हैं कटौती

कोराना संक्रमण काल के बाद हालात सामान्य होने पर लॉकडाउन के कारण प्रभावित शिक्षण व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए छुट्टियों में कुछ कटौतियां की जा सकती हैं। ताकि स्कूलों में पढ़ाई की अवधि बढ़े। इसके अलावा बीएलओं को भी रोटेशन आधार पर लगाया जाए।

उर्दू पदों के लिए हो विशेष भर्ती 

डा. शमशाद ने राज्यभर में उर्दू पद सृजित कर विशेष भर्ती करने, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में उर्दू पद सृजित करने तथा लेवल प्रथम व द्वितीय में उर्दू विषय से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

You might also like