युवा नेता बृजेश पूनियां से समस्या का स्थायी समाधान, नए ट्यूबवैल का निर्माण शुरू

बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस क्षेत्र के लोगों को गर्मी की शुरुआत से पहले बड़ी राहत मिली है। खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस के सामने गुरूवार को नए ट्यूबवैल के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। सांसद बृजेंद्र ओला द्वारा इस कार्य के लिए 8.50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। युवा नेता बृजेश पूनियां के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है। नगरपालिका के पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया ने बताया कि क्षेत्र का पुराना ट्यूबवेल लंबे समय से खराब पड़ा हुआ था। बार-बार मरम्मत के बावजूद पानी की किल्लत बनी हुई थी। जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्यूबवेल के निर्माण शुरू होने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना पंडित नागेंद्र शर्मा निकुंज ने करवाई। इस मौके पर राजेश वर्मा, लालचंद, गंगाधर सैनी, गोपाल सैनी, सागर जांगिड़, नथूराम, गोपाल जांगिड़, रामसिंह, यशुसिंह, धर्मा, निर्मला, सुनिता, किरण, श्वेता, मोना, रेणू, संतोष, सुमन, चंद्रकला और लक्ष्मी सहित क्षेत्र के कई स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। नए ट्यूबवेल के शुरू होने से पावर हाउस एरिया के लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।

You might also like