शिव मंदिर का मनाया चतुर्थ पाटोत्सव
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में स्थित नवीन शिव मंदिर का गुरूवार को चतुर्थ पाटोत्सव का आयोजन विधि विधान से किया गया। चतुर्थ पाटोत्सव का आयोजन मोदी परिवार द्वारा किया गया। सुबह सवा सात बजे नौ बजेदीपक मोदी, अंजू देवी, अनिल मोदी, सरीता मोदी एवं सावित्री देवी की मुख्य यजमानी में पंडित नुतन शर्मा एवं पंडित संदीप कुमार ने विधिवत रूप से पूजा अर्चन करवा कर शिव का रूद्राभिषेक करवाया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर मंत्री विमल शर्मा, शैलेश मोदी, वीणा, सतीशख् पिंकी, भावेश, तनिष्क, घनश्याम सैन, आलोक जैदिया, रमेश पांडे, विकास शर्मा, रेखा माली, गौत्तम, बनवारी यादव, श्रवण, बृजलाल टेलर सहित सैंकड़ों श्रद्धांलूओं ने भाग लिया।