महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर हुआ अनेक कार्यक्रमो का आयोजन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परमानंद तिलोकचंद महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 जन्म जयंती पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मणराम चौधरी, डायरेक्टर बाबूलाल करोड़िया, व्याख्याता सुनील व छात्र छात्राओं ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य लक्ष्मणराम चौधरी, बाबूलाल करोड़िया ने विस्तार से बताया कि उन्होंने कैसे संघर्ष करते हुए दलितों पिछड़ों व महिला शिक्षा के बारे में कितना काम किया। उन्होंने महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोला और उसकी प्रथम अध्यापिका माता सावित्रीबाई फुले को नियुक्त किया। महात्मा ज्योतिबा ने दलितों पिछड़ों आदिवासियों के लिए अपने घर का कुआं पानी के लिए खोल दिया। आज की नारी शिक्षा का श्रेय महात्मा ज्योतिबा फुले को ही जाता है। इस अवसर पर अनेक छात्र छात्राओं ने भी विचार प्रकट किए।
इसी प्रकार शेखावाटी सैनी समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में गणपति प्लाजा परिसर में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विक्रम सिंह चोबदार, सोहनलाल टाक, एडवोकेट बुद्धिप्रकाश प्रजापत, सूरजमल पंवार, नोरतन बागड़ी, रामचन्द्र टाक सहित अनेक लोगों ने विचार प्रकट किए और शिक्षा के क्षेत्र में फुले के संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम में नोरतनमल बागड़ा, पवन बागड़ा, बबलू जोशी, दीपक बागड़ा, सुशील शर्मा, गोपाल, रंजीत कुमार सैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसी प्रकार निकटवर्ती कस्बे छापर के वार्ड न. 2 में स्थित स्वामी गीगदास स्मृति भवन में हम कामगार समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। दीप प्रज्जवन कर शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अथिति सेवानिवृत तहसीलदार आदूराम मेघवाल रहे। जबकि विशिष्ट अथिति सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी धन्नाराम मेघवाल, अध्यक्षता नि. नगर पालिका अध्यक्ष श्रवण कुमार माली ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ एडवोकेट सूर्यप्रकाश स्वामी के कहा की सामाजिक न्याय की अवधारणा बिना शिक्षा व संगठन के अधूरी है। सामाजिक समानता का रास्ता महात्मा ज्योतिबा फुले ने दिखाया वो दिन प्रतिदिन प्रासंगिक होता जा रहा है। कार्यक्रम को समाजसेवी पुटिया राजा, राकेश ढेनवाल, प्रिंसिपल रामगोपाल शैनी, रमेश सुथार, हीरालाल गौस्वामी, विकास चारण, नानूराम काँटीवाल,वरिष्ठ पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार सोनी ने सम्बोधित किया।
इसी प्रकार बागड़ा बास स्थित द वी एस कॉन्सेप्ट कोचिंग में भी फुले जयंती मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता सरोज देवी ने की। निदेशक विकास सिंह चोबदार ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन प्रसंग का वर्णन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर संजय, आदित्य, पूजा, शुभम नवीन, आरती आदि मौजूद रहे।