एक ही फीस में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित संस्थान सैनिक एकेडमी झुंझुनू में नए बैच सोमवार से प्रारंभ होने जा रहे हैं। 12वीं और स्नातक के बाद अपने करियर को लेकर चिंतित युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है, जहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में सुनियोजित और लक्ष्य आधारित तैयारी करवाई जाती है।
संस्थान की निदेशिका डॉ. संगीता मूंड के अनुसार, एकेडमी पिछले 24 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रही है और अब तक 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन हो चुका है।
उन्होंने बताया कि एक वर्षीय फाउंडेशन बैच के जरिए विद्यार्थी एसएससी, बैंक, रेलवे और पुलिस जैसी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी कर सकते हैं। वहीं टारगेट बैच के अंतर्गत एनडीए, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीटेट, रीट, शिक्षक, पटवार और एलडीसी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक ही फीस में करवाई जाती है।
संस्थान में कोचिंग के साथ-साथ छात्रावास और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही कैंपस में उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सुरक्षित हॉस्टल और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप फिजिकल ट्रेनिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
एकेडमी की खास बात यह है कि चेयरमैन का निवास भी इसी परिसर में स्थित है, जिससे विद्यार्थियों को 24 घंटे मार्गदर्शन और निगरानी मिलती है। इससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सुरक्षा और अनुशासित माहौल को लेकर भरोसा रहता है।
संस्थान चेयरमैन डॉ. मुकेश एस. मूंड पिछले 28 वर्षों से मैथ्स और रीजनिंग विषय को शॉर्ट ट्रिक्स के माध्यम से सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ा रहे हैं। अन्य विषयों का अध्यापन भी अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान में पढ़ाई गई सामग्री और सैनिक पब्लिकेशन के स्टडी मटेरियल को यदि विद्यार्थी पूरी लगन से तैयार कर लें, तो सफलता निश्चित है।
नए बैचों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी झुंझुनू स्थित सैनिक एकेडमी में संपर्क कर अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं।