टाउनशीप की एक चोरी का और हुआ खुलाशा

 

निसं 

खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी टाउनशीप के आवासिय क्वार्टरों में रात्री के समय घरों में घुस कर चोरी करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक मंगलसुत्र बरामद करने में कामयाब हुई। आरोपी को पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को ढाणी बोरावाला कुंआ तन गोठड़ा हाल क्वार्टर नंबर D 179 3rd B खेतडी नगर निवासी मनीराम सैनी पुत्र पुरणमल माली ने रिपोर्ट दी कि रात्री के समय अज्ञात व्यवक्ति द्वारा मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था। थानाधिकारी ने बताया कि केसीसी टाउनशीप के आवासिय क्वार्टरों में से चोरी करने के एक आरोपी नारनौल हाल खेतड़ी नगर निवासी राहुल सैनी को पूर्व में भी गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से चोरी का माल बरामद भी किया था। राहुल को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने सख्ती से पुछताछ करने पर वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर चोरी हुआ सोने का एक मंगलसुत्र बरामद किया। टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई शीशराम, कांस्टेबल मनीष, जितेंद्र, महेश सैनी शामिल थे।

You might also like